जमशेदपुर: जुगसलाई में रेलवे लाइन पर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बचाया

जमशेदपुर: जुगसलाई में दुखू मार्केट के पास रेल लाइन पर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को बचा लिया गया लेकिन उसके पैर में चोट लगी है। महिला का नाम रीना बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला को पकड़ने के दौरान उसे मामूली चोट भी लगी है। उसके पैर में चोट लगी है। महिला के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि वह पेट्रोलिंग कर रही थी। फोन आया कि दुखू मार्केट के पास रेल लाइन के किनारे एक महिला पड़ी हुई है। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची तो देखा महिला रेलवे लाइन के किनारे पड़ी हुई थी। महिला के पैर में चोट थी। उसने पुलिस कर्मी को अपने पति का फोन नंबर दिया। पुलिस कर्मी ने फोन किया तो पता चला कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला के पति का नाम नीरज है। वह बिरसानगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस कर्मी द्वारा जब नीरज को फोन किया गया तो पता चला की वह अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट बिरसानगर थाने में लिखवा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *