खरसावां के इंडियन गैस कार्यालय में मानव अधिकार सहायता संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अनूप सिंह देव को मानव अधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर स्वागत किया। मानवाधिकार के झारखंड प्रदेश सचिव सुमित पटनायक ने माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान अनूप सिंह देव ने कहा कि मानव अधिकार सहायता संघ के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग हमेशा खड़ी है। ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण जनता आए दिन स्वास्थ समस्या को लेकर काफी परेशान रहते हैं। लोगों को स्वास्थ संबंधित सभी प्रकार का सरकारी लाभ किस तरह से पहुंचे यही मानव अधिकार सहायता संघ एवं स्वास्थ्य विभाग का जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानव अधिकार सहायता संघ के झारखंड प्रदेश सचिव सुमित पटनायक, कोल्हान अध्यक्ष सैयद शाहिद बल्कि, जिला सचिव मोहम्मद कयूम, जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह देव, अकुड़ा साहू, एमडी राजा, एवं इंडियन गैस के पदाधिकारी स्वागत के कार्यक्रम में उपस्थित थे.