रात में ही कर्मचारी आए लेकिन ट्रांसफार्मर के बुश फट जाने की वजह से कार्य नहीं हुआ। सुबह में ठीक करने का आश्वासन मिला। सुबह से ही कई कॉल आ रहे थे। पुनः जेई से 11 बजे बात की गई बोले आधे घंटे में मिस्त्री जाएगा। फिर एक बजे कॉल आया की मिस्त्री अब तक नही आया है। तुरंत बस्ती में पहुंचकर कार्यपालक अभियंता विशाल सर से बात हुईं। उन्होंने एसडीओ को कॉल करने को कहा। एसडीओ सर से बात हुइ उन्होंने 10 मिनट में मिस्त्री को सामान के साथ भेजने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में मिस्त्री बिनोद जी सामान लेकर पहुंच गए। कार्य शुरु है। थोड़ी देर में बिजली आ जायेगी। सभी सक्रिय साथियों का आभार।
बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आभार। रात में भी कॉल करने पर पहुंच जाते हैं।
