दलभंगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई


कुचाई के दलभंगा में गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए एक सशक्त आंदोलन चलाया था. बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए हम सबों को एक संकल्प लेने की आवश्यकता है। मौके पर रुगुडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया करम सिंह मुंडा,रामचंद्र मुण्डा,वृन्दावन सिंह मुण्डा,रविंद्र सिंह मुण्डा एवं अन्य लोग उपास्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *