जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी इंदर नगर गुरुद्वारा के पास तालाब में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके के तार कंपनी इंदर नगर गुरुद्वारा के पास तालाब में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों की सूचना पर टेल्को पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को तालाब से बाहर निकाला गया. मृत युवक ने स्विगी का ड्रेस पहन रखा था. पुलिस अंदाजा लगा रही है की युवक स्विगी का डिलीवरी बॉय होगा. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है. उसकी पहचान की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *