Jamshedpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के जरोली और बांसपानी स्टेशन के बीच गुरुवार की रात 8 बजे मालगाड़ी के धक्के से तीन हाथियों की मौत

Jamshedpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के जरोली और बांसपानी स्टेशन के बीच गुरुवार की रात 8 बजे मालगाड़ी के धक्के से तीन हाथियों की मौत के बाद इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन बिल्कुल ही प्रभावित नहीं हुआ है. इस रेलखंड पर सिर्फ मालगाड़ी का ही परिचालन 10 घंटे तक प्रभावित हुआ है. शुक्रवार की सुबह छह बजकर 5 मिनट पर मालगाड़ियों का भी परिचालन रेलवे की ओर से सामान्य कर दिया गया है. आगे चलकर इस तरह की घटना दोबारा नहीं घटे, इसको लेकर रेल और वन विभाग के वरीय अधिकारी रणनीति बनाने में लगे हुये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *