मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले युवक की डिमना डैम में डूबने से मौत, दौड़ने के बाद डैम में नहा रहे थे युवक

Spread the love

मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 रामनगर के रहने वाले 24 वर्षीय युवक आदर्श कुमार की शुक्रवार को डिमना डैम में डूबने से मौत हो गई है। युवक का शव बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना डैम में उतराता हुआ मिला। इसके बाद परिजन आदर्श को लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ‌आदर्श आर्मी की तैयारी कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ डिमना डैम तक रोज दौड़ने जाता था। शुक्रवार को भी युवकों के साथ डिमना डैम तक दौड़ते हुए गया। इसके बाद सभी ने मैदान में क्रिकेट खेला। फिर दोस्तों ने डैम में नहाने की इच्छा जाहिर की इसके बाद सभी युवक डैम में नहाने चले गए। आदर्श तैरना नहीं जानता था। तो वह किनारे कम पानी में ही नहा रहा था। तभी युवकों ने देखा कि आदर्श गायब है। युवकों का कहना था कि उन्होंने सोचा कि वह घर चला गया है। बाद में सभी दोस्त नहा कर अपने घर पहुंचे। तब पता चला कि आदर्श घर भी नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन और अन्य युवक दोबारा डिमना डैम पहुंचे तो देखा कि आदर्श का शरीर डैम में उतरा रहा है। इसके बाद उसे शैक्षिक एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *