देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जमशेदपुर में अग्निशमन जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा

14 अप्रैल 1954 में 71 फायर फाइटर शहीद हुए थे उनकी याद में देशभर में 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जमशेदपुर में अग्निशमन जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है. इसके जरिए टाटा मोटर्स अग्निशमन विभाग क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को आग लगने और उसपर कैसे काबू पाया जाए इसकी जानकारी दी जा रही है. साथ ही आग से झुलसे लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए इसकी भी जानकारी लोगों को दी जा रही है. अग्निशमन सप्ताह के दूसरे दिन टाटा मोटर्स मुख्य गेट से जागरूकता रैली को कंपनी के एडमिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह ने रवाना किया, जो क्षेत्र के लोगों को घूम घूम कर जागरूक करेगा. इसकी जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आग से बचाव की भी जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा एक हैंड बिल का भी वितरण किया जा रहा है, जिसमें आग से बचने और इस पर काबू पाने के उपाय दर्शाए गए हैं. मौके पर टाउन एडमिन हेड रजत सिंह भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *