शहर में 2 वर्ष कोरोना काल के बाद भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब के जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को जयंती से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुराने कोर्ट के पास लगाए गए बाबा साहेब के मूर्ति के पास साफ सफाई अभियान चलाया। भाजपा एससीएसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरा लाल रजक ने बताया बाबा साहेब देश के संविधान निर्माता है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए हम सभी सिख लेना है। इस डर बाबा साहेब के जयंती कोरोना काल के दो वर्ष बाद धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तैयारी को लेकर साफसफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि 14 अप्रैल को शहर में बाबा साहेब के जयंती धूमधाम से मनाया जा सके। बुधवार को कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में जहा जहा उनका मूर्ति स्थापित किया गया है सभी जगह में कार्यकर्ता के प्रयास से साफसफाई अभियान चलाया जा रहा है।