जमशेदपुर:बहरागोड़ा में खड़ी ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल



बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एनएच 33 पे खड़ी ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में ट्रक चालक रविन्द्र यादव घायल हो गया. घटना के बाद उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. रविन्द्र मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है. उसके पैर में चोट आई है. घटना की जानकारी देते हुए रविन्द्र ने बताया कि उसके ट्रक में पत्थर लोड है. वह ट्रक लेकर कोलकाता से गुजरात जा रहा था. बहरागोड़ा के पास उसके आगे चल रहा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. अचानक उसने भी अपने ट्रक में ब्रेक लगा दी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाली ट्रक से जा टकराई और वह घायल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *