वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन झारखंड के द्वारा माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 35 वा वार्षिक कार्यक्रम के तहत सम्मान सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोल्हान के सभी संस्था व रक्तदाता शामिल है। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी संस्थान को ट्रॉफी और बुके देकर सम्मानित किया गया। कोल्हान में रक्त दाताओं को जागरूक करने के लिए संस्था के द्वारा 1 दिन में सबसे ज्यादा रक्त संग्रह करने के वाले प्रथम पुरस्कार टाटा मोटर्स यूनियन एवं द्वितीय पुरस्कार स्वर्गीय परवीन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट को दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष इंद्रजीत पाल ने बताया बीते 35 वर्ष से प्राइवेट संस्था समाज के लिए काम कर रही है। प्रत्येक वर्ष रक्त संग्रह करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है। ताकि रक्त दाताओं का मनोबल ऊंचा हो सके। जिन लोगों ने सुरक्षा से रक्त देते हैं उन्हें नमन करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 200 के लगभग संस्था को बुलाया गया उनके समूह को पुरस्कृत किया गया। ताकि इस वर्ष भी अधिक से अधिक रक्त संग्रह हो सके।