बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर 3 के 28 घरों में पिछले 1 वर्षों से सप्लाई पानी आपूर्ति ठप, शिकायत पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई सत्य प्रकाश पांडे ने उप मुखिया सुनील गुप्ता के साथ किया निरीक्षण

Spread the love

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर 3 के 28 घरों में पिछले 1 वर्षों से सप्लाई वाला पानी आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई सत्य प्रकाश पांडे उप मुखिया सुनील गुप्ता के साथ निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की मुखिया बाहामुनी हेंब्रम एवं बागबेड़ा मध्य पंचायत की मुखिया प्रतिमा मुंडा सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। इस दौरान शिकायतकर्ता उप मुखिया सुनील गुप्ता के साथ जेई सत्य प्रकाश पांडे एक एक घर सहित 28 घरों के परिजनों से पानी आपूर्ति के संबंध में पूछने पर बताया गया कि पिछले कई महीनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जेई सत्य प्रकाश पांडे राइजिंग पाइप सहित चेकभलब को देखने के पश्चात इसकी मरम्मति कर ठीक करने का आश्वासन दिए है। वहीं मुखिया बहामुनी हेंब्रम भी जनहित से संबंधित इस समस्या का समाधान करने पर अपनी सहमति प्रकट कर दी‌ है।
विदित हो कि 28 घरों में पानी नहीं आने की 28 घरों का हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत उप मुखिया सुनील गुप्ता ने पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो से किए थे। उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को भेज कर ठीक करने का आश्वासन दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *