
ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो आगामी 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा में शामिल होने से पहले हरेलाल महतो ने चमकता भारत न्यूज से बातचीत में अपनी राजनीतिक पारी और क्षेत्र की जनता के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की।
हरेलाल महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि आजसू में रहते हुए भी उन्होंने लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा की और विधानसभा चुनाव भी लड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी वे किसी भी पार्टी में रहें, क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।
अब 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने के बाद हरेलाल महतो की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत होगी।