पुलिस कैंप में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, पुलिस कर्मियों के अलावा आम नागरिक भी करा रहे चेकअप


जमशेदपुर
जमशेदपुर के पुलिस लाइन में शनिवार को एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलावा आम नागरिकों ने भी अपना चेकअप कराया. मौके पर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन भी कैंप का जायजा लेने पहुंचे. यहां उन्होंने चेकअप कराने आए मरीजों से भी जानकारी ली. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि कोरोना को लेकर कैंप नही लग रहा था, कई पुलिसकर्मी कोरोना को लेकर जांच भी नही करवा रहे थे आज उसी के मद्देनजर पुलिस विभाग के डॉक्टर और सिविल सर्जन की मदद से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया है जिसमे दोपहर तक 100 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है. जरूरत पड़ने पर उन्हे मुफ्त दवाएं भी मुहैया कराई जा रही है वहीं अगर किसी को अस्पताल में भर्ती होने का निर्देश दिया जा रहा है तो उन्हे भी भर्ती कराया जा रहा है. ये कैंप पुलिस कर्मियों के अलावा आम लोगों के लिए भी लगाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *