आज किरीबुरू के रहने वाले पूरनो पन नाम के व्यक्ति जिन की तबीयत काफी दिनों से खराब थी उनको उमा स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था पूरा इलाज होने के बाद जिनका 60% बिल माफ कराया गया. जनता सेवा समिति के संरक्षक एवं युवा जदयू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मांझी जी ने उन्हें उमा स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था आगे भी हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया.
आपको बताते चलें कि समाजसेवी मनोज मांझी जी हमेशा ही लोगों के मदद करते रहते हैं चाहे वह उनके अपने विधानसभा क्षेत्र के हो चाहे उन से बाहर के हैं मांझी जी का मानना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
