चाण्डिल।चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के एन.एच 32 सड़क के पीएचडी मोड़ चाण्डिल सुकसारी से जामडीह एन.एच.32 पथ तक कुल तेरह किलोमीटर लम्बाई पथ का पथ निर्माण विभाग झारखण्ड द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पुनर्णिमाण कार्य का ईचागढ़ के विधायक सविता महतो चाण्डिल जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायेक तथा जिला परिषद माधव सिंह मानकी ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीताकाटकर शिलान्यास किया।मौके पर विधायक ने कहा इस सड़क के बनने से लोगों को चाण्डिल आने जाने में दुरी कम होगी।मौके पर केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा काबलू महतो संजय महतो प्रो.प्रह्लाद महतो बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो समर भूईयां पशुपति महतो राहुल वर्मा किसुन किस्कु निताई उराँव भास्कर टुडू शिवशंकर लायेक समेत सैकड़ों झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।