मजदूरों पर हो रहे शोषण को श्रमिक संघ बरदाश्त नहीं करेगा: शैलेन्द्र कुमार मैथी

Spread the love


चाण्डिल।चाण्डिल प्रखंड स्थित जयदा के समीप होटल रिवर व्यू में रविवार को झारखंड श्रमिक संघ की बैठक श्रमिक संघ के प्रभारी अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मुण्डा के अध्यक्ष में हुई।बैठक में झारखंड के मजदूरों पर हो रहे शोषण को लेकर झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव सह झामुमो नेता शैलेंद्र कुमार मैथी ने चिंता जाहिर की।मैथी ने कहा वर्तमान दौर में झारखंड के मजदूरों को केन्द्र सरकार की श्रम कानुन और नीतियों को दिखाया जा रहा है।जबकि झारखंड के कारपोरेट घराना ने मजदुर हित में कइ काम नहीं कर रहा है।दूसरी और श्रम विभाग पिछले दरवाजे से उगाही करने में लगा है।जिसके कारण झारखंड के मजदुर त्रस्त हैं।मैथी ने आरोप श्रम विभाग पर आरोप लगाया कि स्टाफ की कमी के चलते श्रम विभाग में मिनिमाइज का काम नहीं हो रहा है।उन्होंने कहा मजदूरों हो रहे शोषण के चलते आज मजदुर आन्दोलन को बाध्य हैं।मैथी ने वर्तमान दौर में उपनिवेशवादी ने मजदूरों का नेतृत्व कर रहा है।जिससे श्रम विभाग की मिलिभगत की बु आ रही है।कहा झारखंड में भरपूर खनिज सम्पदा की भंडार है पर यहां के मजदुरों का शोषण हो रहा है।श्रम विभाग की उदासीनता के कारण सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है।श्रम विभाग की इस साजिश को झारखंड श्रमिक संघ एवं झामुमों कभी बरदाश्त नहीं करेगा।मौके पर दीलिप प्रमाणिक सोनु बागची सुधाकर गोप सुकलाल मांझी भैयालाल कर्मकार भरत सिंह मुण्डा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *