राजनगर प्रखंड में आंदोलन शुरू, भोजपुरी,मगही और अंगिका को राज्य भाषा में शामिल और क्षेत्रीय भाषा को नजरअंदाज करने के विरोध में कुनाबेड़ा निर्मल महतो चौक में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का किया पुतला दहन

Spread the love

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले राजनगर प्रखंड के भीमखन्दा में भाषा संस्कृति को बचाने और अपने हक अधिकार के लिए झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की विशेष बैठक कुलदेव महतो के नेतृत्व में बुलाई गई,जिसकी अध्यक्षता दिलीप महतो ने की। जिसमे कुड़मी समाज के वरिष्ठ भुवनेश्वर महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में नियोजन नीति,भाषा आंदोलन, स्थानीय नीति आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। और भाषा के विरोध में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने अगला महजुटान आगामी 13 फरवरी को राजनगर ब्लॉक मैदान में करने का निर्णय लिया। वहीं झारखंड सरकार द्वारा मगही, भोजपुरी, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने के विरोध में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने कुनाबेड़ा ,निर्मल महतो चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इसी दौरान झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के नेतृत्व कर्ता कुलदेव महतो ने कहा अब कुड़मी जाति अपनी भाषा की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।और अपना हक अधिकार ले कर रहेंगे।वहीं कुड़मी समाज का महाजुटान देखा गया।जहां समाज के बुद्धिजीवी के साथ युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया।


*सरायकेला / राजनगर रवि कांत गोप की रिपोट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *