इजरायल को युवा किसानों का देश कहा जाता हैं इजरायल ने नई तकनीक के साथ खेती करके देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है झारखंड सरकार ने झारखंड के किसानों को ट्रेनिंग के लिए इजरायल भेजा था और प्रशिक्षण लेकर किसान नई तकनीक के साथ खेती कर सके और आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए झारखंड सरकार यहाँ के किसानों को परिशिक्षण के लिए इजरायल भेजा था परिशिक्षण लेने वाले में देवघर जिला के पदनबोरा गाँव के वकील यादव भी शामिल हैं वकील को खेती से बहुत लगाव है और इसी वजह से झारखंड सरकार ने परिशिक्षण के लिए इजरायल भेजा था परिशिक्षण लेने के बाद वकील यादव ने खेती करना शुरू किया और लोगो को भी परिशिक्षण देने लगे और नई नई तकनीक के साथ खेती भी कर रहे हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड के राँची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के बाद पहली बार झारखंड के देवघर में स्टोबेरी की खेती की जा रही है और इसमें सेल्प हेल्प ग्रुप (SHG) की महिला सखी मंडल ग्रुपिंग खेती कर रही है ग्रुप के माध्यम से सभी महिलाएं मिल कर देवघर जिले के सभी प्रखंडों में लगभग 10 एकड़ जमीन में स्टोबेरी की खेती कर रही है बताया जाता है कि स्टोबेरी काफी पोस्टिक होता है और महंगा भी बिकता है किसान बताते हैं कि स्टोबेरी को पहली बार लगाए हैं इसलिए कितना ज्यादा लाभ होगा ये तो नही पता लेकिन हमलोग इस बात से खुश हैं कि इजराइल से परिशिक्षण लेने के बाद कुछ नया कर रहे हैं इससे ज्यादा खुश हैं और उम्मीद है कि अच्छा मुनाफा भी होगा और आने वाले दिनों में और अधिक मात्रा में इसकी खेती की जाएगी और इसमें कृषि विभाग के अधिकारी और जेएसएलपीएस की और से भी मदद किया जा रहा है और पौधा भी कृषि विभाग की और से ही महिला किसानों उपलब्ध कराया गया है।