गणतंत्र दिवस की संध्या में पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में पटेल नगर फैन क्लब ने किया …भारत माता की आरती

73वें गणतंत्र दिवस की संध्या में पटेल नगर फैन क्लब ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंह के मार्गदर्शन में प्रीतम पार्क पटेल नगर सामुदायिक भवन के प्रांगण में भारत माता की आरती का आयोजन किया। शक्ति ने इस पावन कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह को दी। कार्यक्रम का विषय प्रवेश हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि सिंह ने की। जबकि भारत माता के आरती का सहयोगी सुखदेव सिंह शक्ति सिंह शुभम राम के साथ परिषद के जिला मंत्री दिनेश सिंह सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव ने सामूहिक रूप से मिलकर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक शर्मा आयुष राम विनीत राहुल प्रसाद हर्षित यादव आदर्श सिंह शिव शंकर पांडा सुमित वर्मा रजत सतपति आदि युवा साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *