जमशेदपुर स्वर्णरेखा एवं अन्य विभागों का ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एसोसिएशन कोल्हान प्रमंडलीय बैठक संपन्न

जमशेदपुर स्वर्णरेखा एवं अन्य विभागों का ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एसोसिएशन कोल्हान प्रमंडलीय बैठक बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नए कमेटी का चयन किया गया साथ ही निर्मल गेस्ट हाउस में ही एक कमरा एसोसिएशन के कार्यालय के लिए उद्घाटन भी किया गया इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व कमेटी मेंबरों एवं नए वर्तमान चुने गए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य गण मौजूद रहे वहीं नए कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर रामनिवास प्रसाद को बनाया गया साथ ही नए कमेटी का विस्तार भी किया गया मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता अशोक कुमार दास ने बताया कि नए कमेटी कर्मचारियों के भविष्य एवं वर्तमान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए काम करेगी कर्मचारियों की कोई भी समस्या का समाधान कमेटी द्वारा किया जाएगा उन्होंने कहा कि कोरोना काल को लेकर लंबे समय से कमेटी का विस्तार नहीं हो पा रहा था जिस कारण सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों की समस्या का समाधान भी नहीं निकल पा रहा था अब कमेटी का विस्तार हो चुका है आने वाले समय में कमेटी कर्मचारियों के हर सुख दुख में साथ रहकर उनके कार्यों को पूरा कराने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *