बुद्धिजीवी दुबराज बेसरा का निधन, पातकोम दिशोम माझी परगना ने जताया शोक, दुबराज बेसरा का निधन आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति — श्यामल मार्डी

Spread the love



चांडिल। ईंचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया सह माझी परगना महल के बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य दुबराज बेसरा ( 71) का निधन हो गया। दुबराज बेसरा ने आदिवासी समाज को जागरूक करने और आदिवासियों के हक ओर अधिकार के लिए काफी संघर्ष किया है। दुबराज बेसरा के निधन पर पातकोम दिशोम माझी परगाना महल के देश परगना रमेश्वर बेसरा एवं श्यामल मार्डी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुबराज बेसरा जैसे आदिवासी समाज के अगुआ के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके आदर्शों पर चलकर हमें समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *