झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जनजाति समाज तथा आम झारखंडी सदान समाज की महिलाओं बेटियों पर लगातार हो रहे सामूहिक बलात्कार, हत्या, लूट एवं राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाने के मामले में उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के सभी ग्रामीण कार्यकर्ता राज्य सरकार के कोरोना लाक डाउन के समस्त दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने बताया वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में राज्य भर में लगातार संगीन अपराधिक घटनाऐं अनुसूचित जनजाति आम झारखंडी सदान समाज के लोगों, महिलाओं, नाबालिक, युवतियों पर सामूहिक बलात्कार हत्या तथा सरकार पुलिस प्रशासन की अकर्मणण्यता के कारण राज्य की संपूर्ण कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। आपराधिक समूहों को सरकार, प्रशासन का कोई भय नहीं। चारो ओर अपराधिक तत्वों का बोलबाला है। अपराधी निर्भय होकर लोगों की हत्यायें कर रहे हैं। इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं, नाबालिगों पर सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटनाएं एकाएक बढ़ती की जा रही है। सरकार के शासन काल में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।