रामगढ़/ चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल।

Spread the love

रामगढ़ की चुटुपालू घाटी में दो वाहनों की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. मृतका रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी बताई जा रही हैं.।।

रामगढ़ जिले की चुटुपालू घाटी में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मृतका की पहचान रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा की मौसी के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. चुटुपालू घाटी में हुए इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

बताया जा रहा है कि हादसे में मृतका के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, साथ ही कुछ लोगों का निजी अस्पताल में भी इलाज चल रहा है।।

जहां उनका उपचार चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *