चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10 जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद

Spread the love

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक खंडहरनुमा मकान में असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी चार्ज दिनेश कुमार सिंह ने दी है। जुआ अड्डा का संचालन छोटू अंसारी के द्वारा किया जा रहा था जो अभी फरार है।

पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन, 4 हजार 840 रुपये नकद, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही लाल और काले रंग की दरी बरामद की है। बरामद सामानों में अरिस्टो कंपनी का नया ताश का पैकेट और 48 खुले ताश के पत्ते भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. कुर्बान अंसारी, मन्दु महतो, हसन अंसारी, दुलाल स्वर्णकार, अजय कुमार रजवार, आलोक चटर्जी, रफीक शेख, मनीष कुमार राय, एस.के. राजा और अब्दुल अंसारी शामिल हैं।

इस संबंध में चास थाना में कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *