बोकारो के तेनुघाट डैम काजवे के पास लड़की नदी में कुदी,बाल बाल बचा।

Spread the love

बोकारो जिला के तेनुघाट डैम के कॉजवे के पास जानकारी अनुसार एक लड़की अचानक कूद गई और बहाव में बीच में पत्थर पर जाकर बच गई। जिसे वहां आर पार हो रहे लोगों ने देखा और इसकी जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो को दी गई। ओपी प्रभारी को जानकारी मिलने के बाद तुरंत पहुंचे और डैम के गेट को बंद कराया गया। उसके बाद तैराक के सहयोग से उसे निकाला गया निकालने के बाद तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया। इस बारे में ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि जानकारी मिली की कोई नाबालिक लड़की कोजवे के पास नदी के बीच में पत्थर पर बैठी हुई है। जानकारी मिलने पर तुरंत वहां पहुंचे और क्योंकि डैम का गेट खुला हुआ था नदी में चारों ओर पानी भरा हुआ था और बहुत तेज बहाव था, इसलिए डैम के गेट को बंद करवाया गया। डैम गेट को बंद करवाने के बाद लड़की को स्थानीय तैराक की मदद से निकलवाया गया। लड़की ने बताया कि वह गोमिया के रहने वाली है उसके परिजन को खबर कर दिया गया है परिजन के आने के बाद लड़की को उनके हवाले कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण लड़की नदी में कूदने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *