
रक्सौल में प्यार के चक्कर मे युवती बसंती बनी दिखी , प्रेमी के पास जाने के लिए एवं परिजन पर दबाव बनाने के लिए लड़की हाथ मे बड़ा सा चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
मामला रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड की है। परेउआ वार्ड नंबर एक की एक लड़की प्रेमी के पास जाने के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित टावर पर चढ़ गई। लड़की का कहना है की उसे प्रेमी के पास जाना है। एक महीने पूर्व लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद लड़की को घर लाया था। लेकिन एक माह बाद ही लड़की प्रेमी के पास जाने के लिए जिद्द करने लगी, और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए टावर पर चढ़ गई। वीडियो में लड़की के हाथ मे एक धारदार चाकू जैसा हथियार हाथों में दिख रहा है।
आज कुछ परिजन अपने बच्चें को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तो उनकी नजर टावर पर पड़ी। इसके बाद आसपस लोगो की हुजूम उमड़ पड़ी । मौके पर हैरया थाना पुलिस पहुँच चुकी हैं । लड़की को समझाने का प्रयास जारी।है। लड़की को टावर से नीचे उतराने के लिए पुलिस को पसीने छूट रहे है। पुलिस एवं रक्सौल के स्थानीय समाजसेवी लगातार माइक से लड़की को समझाने का प्रयास कर रहे है । लेकिन लड़की सबकी बात अनसुना कर टावर पर खड़ी नजर आ रही है।