A.S Creations की दो दिवसीय मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल समापन, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

Spread the love

जमशेदपुर: A.S Creations द्वारा आयोजित दो दिवसीय मॉडलिंग वर्कशॉप का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। A.S Creations के निर्देशक अरब सागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और फैशन इंडस्ट्री की बारीकियों का बारीकी से अभ्यास कराया गया।

समापन समारोह में बतौर अतिथि झामुमो के युवा नेता सिमरन भाटिया और समाजसेवी सावन मुखी शामिल हुए। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समाजसेवी सावन मुखी ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित किया। युवा प्रतिभाओं को सही मंच और सही दिशा देने की इस बेहतरीन पहल के लिए आयोजक अरब सागर को बधाई दी गई एवं सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *