टेल्को में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी कार

Spread the love


जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। टेल्को के एन-38 के समीप मोड़ पर एक हुंडई i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाली में जा घुसी। घटना शुक्रवार, करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण कार सड़क से उतरकर नाली में जा फंसी। हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को नाली से निकलवाने में मामला वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है,
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां शाम के समय लोगों और वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती या कार की रफ्तार और तेज होती, तो यह दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *