मसरख थाना क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी घंटों हुई पूछताछ

Spread the love

छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच टीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया। वहीं मौके पर मशरक थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात रहें। जांच टीम ने पचरुखवा गांव में निजाम अंसारी के मकान को घेरा बंदी कर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान निजाम अंसारी के बेटे सदाकत अंसारी से घंटों पूछताछ की गयी।

और उसके मोबाइल और लैपटॉप को गहनता से जांच पड़ताल के बाद टीम ने लैपटाप और मोबाइल सील कर लिया और अपने साथ लेते चलें गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कम्बोडिया में काम करता है। और यह मामला मानव तस्करी से संबंधित हो सकता है हेल्प की इस विषय पर एनआईए की टीम और मसरख थाना अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि एनआईए की टीम पहुंचते ही पूरे मोहल्ले की नाकाबंदी कर दी गई और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था और अधिकारी सीधे निजाम अंसारी के घर पहुंचे और उनके बेटे से घंटे पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके मकान के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी मसरख पुलिस पूरी तरह से यहां पर नाकाबंदी कर चुकी थी जब तक छापेमारी चली तब तक इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *