पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से ED की 5-6 घंटे पूछताछ, जांच आगे बढ़ाएगी एजेंसी

Spread the love

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को करीब 5 से 6 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ समाप्त होने के बाद वह ED कार्यालय से बाहर निकल गए।

जानकारी के अनुसार, ED के दूसरे समन के बाद रामेश्वर उरांव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रांची स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे। एजेंसी ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए।

इससे पहले सोमवार को ED ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से भी पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों से हुई पूछताछ के दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

अब ED पूछताछ में सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। हालांकि, एजेंसी की ओर से पूछताछ के विषय और उससे जुड़े मामलों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *