भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। जहां उनका रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस दौरान नितिन नवीन सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश हाई दिखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह यहां 15 दिनों के प्रवास में रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें जातिगत समीकरण से लेकर मजबूती और कमजोरी की जानकारी है। सभी ने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड के साथ बोकारो में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *