
विशेष प्रचार प्रसार प्रयास के तहत जादूगोड़ा स्थित UCIL कॉलोनी में विहंगम योग सत्संग एवं ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विहंगम योग के प्रचारक एवं युवा संत समाज के प्रमुख नीरज मिश्रा ने बताया कि आज के भाग दौड़ के जीवन में योग की नितांत आवश्यकता है, विहंगम योग के नियमित साधन अभ्यास से साधक अपने मन पर नियंत्रण कर अपने जीवन को सकारात्मक बना परम आनंद का अनुभव करता है।
गर्मी छुट्टी में छात्राओं के बीच योग के वास्तविक स्वरूप को बताकर साधन अभ्यास से होने वाले सकारात्मक परिणामों की जानकारी देते हुए शिक्षिका एवं उपदेष्टा कुसुम मिश्रा द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं उनके परिवार वालों को विहंगम योग की विमल ज्ञान धारा से अवगत कराते हुए प्रथम भूमि का उपदेश किया गया।
नीरज मिश्रा एवं कुसुम मिश्रा नें छात्राओं को स्वर्वेद प्रदान करते हुए बताया कि आज प्रत्येक घर में स्थायी सुख शांति के उद्देश्य हेतु विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद का होना अत्यंत आवश्यक है, विश्व का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम वाराणसी आज विश्व के लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक बना सर्वांगीण विकास की ओर ले जा रहा है।
पहली बार ध्यान साधना अभ्यास कर एवं योग के वास्तविक स्वरूप को जानकर छात्राओं में उत्साह एवं खुशी देखी गई।
आयोजन में अहर्निश मिश्रा, रोशनी, सुजाता, इशिका, सुहाना, आरती, मंशा, सलोनी, भारती उरांव, लक्ष्मी उरांव संग अन्य छात्राओं के साथ साथ उनके अभिवावक उपस्थित हुए।


