जुगसलाई में रेलवे पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी के समीप रेलवे पुल के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *