चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

Spread the love

चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त स्कूटी चलाना सीखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अभ्यास करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर कलवर्ट पुलिया के नीचे जा गिरी।
हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, दो किशोरों की असामयिक मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई है।
पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी चलाने का अभ्यास करते समय नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *