लोयाबाद में घर पर फायरिंग, खिड़की भेदकर अलमारी में जा धंसी गोली; परिवार बाल-बाल बचा

लोयाबाद में घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार
बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक घर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में लोयाबाद निवासी रवि मिर्धा के घर को निशाना बनाया गया। अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली खिड़की को भेदते हुए घर के अंदर रखी अलमारी में जा फंसी।
घटना के बाद घर में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि फायरिंग के समय परिवार का कोई सदस्य गोली की चपेट में नहीं आया और पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।
मौके से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। रवि मिर्धा झरिया स्थित एक आउटसोर्सिंग कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *