गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Spread the love

गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मामले में अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह उर्फ पंडित के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, अमन सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशे और अन्य गलत आदतों की गिरफ्त में है। अमन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह उर्फ पंडित उसके भाई को गलत संगति में डाल रहा था। इसी बात को लेकर पहले अमन ने अपने भाई को समझाया और बाद में वीर सिंह को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी।
आरोप है कि इसी विवाद से नाराज होकर मंगलवार 26 मई 2026 की शाम करीब 8:15 बजे वीर सिंह उर्फ पंडित मोटरसाइकिल से अमन के घर पहुंचा। उस समय अमन की मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उनकी ओर गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गईं।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। अमन सिंह ने आवेदन में अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल Golmuriगोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Golmuri थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मामले में अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह उर्फ पंडित के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, अमन सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशे और अन्य गलत आदतों की गिरफ्त में है। अमन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह उर्फ पंडित उसके भाई को गलत संगति में डाल रहा था। इसी बात को लेकर पहले अमन ने अपने भाई को समझाया और बाद में वीर सिंह को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी।
आरोप है कि इसी विवाद से नाराज होकर मंगलवार 26 मई 2026 की शाम करीब 8:15 बजे वीर सिंह उर्फ पंडित मोटरसाइकिल से अमन के घर पहुंचा। उस समय अमन की मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उनकी ओर गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गईं।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। अमन सिंह ने आवेदन में अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल गोलमुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *