
सरायकेला जिले में शराब दुकानों पर हमले जारी हैं. रविवार देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप सरकारी अंग्रेजी शारब की दुकान में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की. घटना का वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते आरआईटी थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ग्राउंड ब्रिज के समीप भी शराब दुकान में शराबियों ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. जिले में लगातार शराब दुकानों पर हो रहे हमले के बाद दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि शराब दुकानदार पुलिस में मामला दर्ज नहीं करा रहे हैं जिससे शराबियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. सबसे अहम सवाल ये हैं कि जिन दो शराब के दुकानों में मारपीट की घटना घटी है उनके लाइसेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरआईटी में जहां रेलवे की जमीन पर शराब दुकान खोला गया है वही गम्हरिया में बीती रात जहां मारपीट की घटना घटी है वहां से चंद मीटर की दूरी पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल है जहां स्कूली बच्चे- आते जाते हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस घटना के बाद पुलिस का क्या रुख होता है.