
जमशेदपुर: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व परविंदर सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने देश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और सरकार को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए। देशभर में जितने छात्राओं ने आत्महत्या की है इस मामले के बाद से उन उन छात्रों का हत्या का मामला शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री पर लगना चाहिए साथ-साथ इन्हें इस्तीफा देना चाहिए
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।