जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट के पास गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत मानगो थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवक के दोनों हाथों में चप्पल थी, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
पुलिस का अनुमान है कि युवक का शव नदी में किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *