हाथी हमले में मौत पर बवाल : अंतिम संस्कार में पहुंचे आजसू नेता हरे लाल महतो, सरकार और वन विभाग पर उठाए सवाल

Spread the love

चांडिल कुंकडू प्रखंड में जंगली हाथियों के हमले में मारे गए मुनी राम गोराई के अंतिम संस्कार में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अंतिम संस्कार के मौके पर हरे लाल महतो ने घटना को गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की। आए दिन जंगली हाथियों के हमले में गरीब ग्रामीणों की जान जा रही है। वन विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।

गौरतलब है कि रविवार शाम कुकडू निवासी मुनी राम गोराई की जंगली हाथियों के हमले में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वे राशन लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी कुकडू प्रखंड मुख्यालय के समीप एक सुनसान स्थान पर हाथियों ने उन्हें घेर लिया और कुचलकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *