
रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा एरिया सिरका कोलियरी आउटसोर्सिंग खदान से ओबी लेके जा रहे हैं हाइवा में अचानक आग लग गई हाइवा चालक खदान से ओबी लेकर डंप करने जा रहा था तभी कुछ दूर जाने के बाद हाइवा में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हाइवा जलकर धूं-धूं हो गया। इस बीच आफरा तफरी का माहौल भी बन गया वही ड्राइवर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा आग को बुझाया गया तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई आग लगने का कारण का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
