कलयुगी बेटे ने पत्थर से कूचकर की मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Spread the love

पाकुड़: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी (सोसो टोला) में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्मदात्री की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपनी मां पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।इस मामले की जानकारी पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने नगर थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

घटना गुरुवार 23 की है। पुलिस को सूचना मिली कि सोनाजोड़ी निवासी चरण हेम्ब्रम ने अपनी माँ धुनी हेम्ब्रम की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि आरोपी चरण हेम्ब्रम (पिता स्व. पाण्डा हेम्ब्रम) को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना बड़ा पत्थर और अन्य छोटे पत्थर बरामद कर लिए हैं।इस संबंध में मृतक के संबंधी चान्द हेम्ब्रम के आवेदन पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 85/2026 दर्ज किया गया है।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी टीम में शामिल अनिल कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी, नगर थाना, पाकुड़),अभिषेक कुमार (पु.अ.नि.)सुबल कुमार दे(पु.अ.नि) नगर थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस मामले के पीछे के सटीक कारणों की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से बेटे ने इतना खौफनाक कदम उठाया। इलाके में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *