साकची गोलचक्कर पर VHP-बजरंग दल का धरना, “लव जिहाद” पर सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राज्य और देशभर में बढ़ रहे कथित “लव जिहाद” के मामलों को लेकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी आवाज बुलंद की।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि समाज में सुनियोजित तरीके से युवतियों को निशाना बनाकर उनकी पहचान छिपाकर संबंध बनाए जा रहे हैं, जिसे उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस विषय पर ठोस कदम उठाए जाएं और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से सख्त कानून बनाने और इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *