बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा जब्त: दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख का ड्रग्स बरामद

Spread the love

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वही 50 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार मूल 25 लाख से अधिक बताई जा रही है, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टाटा पंच कार को रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DS- 6333 है. वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 25 पैकेट में करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया, बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है, इसके साथ ही पुलिस ने वाहन, दो मोबाइल फोन और 3482 रुपये नकद भी जब्त किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा के चिल्का झील के पास से लाकर बिहार में और जमशेदपुर में खपाने की तैयारी थी. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम यादव और राज कुमार पाल के रूप में हुई है, जिनसे पूछताछ जारी है. इस कार्रवाई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया. छापेमारी में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है. ग्रामीण एसपी का कहना है कि इस गिरोह के सरगना की पहचान हो गई है. जिसकी जल्द गिरफ्तारी होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *