चांडिल में जंगली हाथी का कहर, गांव में घुसकर मचाई तबाही

Spread the love

चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना चांडिल रेंज के गुंडा गांव की है, जहां एक अकेला हाथी तड़के करीब 4 बजे गांव में घुस आया और जमकर तबाही मचाई। गहरी नींद में सो रहे ग्रामीणों को अचानक अफरा-तफरी के बीच घर छोड़कर भागना पड़ा। हाथी ने राधा नाथ महतो, कृष्ण पर महतो, हरिपद महतो और मिलन महतो के घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, खेतों में लगी सब्जियों की फसल को भी रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मशाल और शोर-शराबे के जरिए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। इस घटना से किसानों और ग्रामीणों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, जबकि वन विभाग की निगरानी के बावजूद हाथियों का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *