झारखंड के गढ़वा में अनोखी पहल: डीजे ना बराती फिर भी प्रेमी ने अपने प्रेमिका की मांग में बीच सड़क पर भरा सिंदूर।

Spread the love

झारखंड के गढ़वा जिले मे एक अनोखी शादी देखी गई। जहां प्रेमी और प्रेमिका ने सड़क पर शादी रचा ली जो शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है यह शादी कैसे हुई क्यों हुई देखिये इस रिपोर्ट मे।
दरसल गढ़वा शहर मे दो दिन पहले एक अभियान चलाकर शहर के चार नामचीन होटलो मे एसडीएम और गढ़वा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया था जिसमे 14 जोड़े को आपत्तिजनक हालात मे पकड़े गए थे जो देह व्यापार से जुड़े हुए थे सभी को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी इसमें चार जोड़े प्रेमी और प्रेमिका थे। पुलिस ज़ब सभी आरोपियों को जेल भेजनें की तैयारी कर रही थी तो तभी चार जोड़ो के अभिभावकों ने पुलिस के समक्ष यह कहा की हम अपने बेटे एवं बेटियों की शादी करने को तैयार है आप इन्हे जेल मत भेजिए। बस क्या था कहावत है न चट मंगनी पट व्याह वाली यह कहावत गढ़वा मे चरिथार्थ हो गई। पुलिस ने जैसे ही प्रेमी और प्रेमिका को बॉन्ड भरवा कर छोड़ा और थाना गेट के बाहर निकलते ही सभी प्रेमी और प्रेमिकाओ ने बिना देर किए तुरंत सड़क पर ही एक दूसरे को वरमाला डाला और मांग मे सिंदूर टिका हो गई शादी। ना बारात की जरूरत पड़ी और ना ही बारतियों की और न ही पंडी जी की और दुल्हनिया चल दी अपने ससुराल। गढ़वा मे यह शादी आज हर चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें की सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटल एसएनसी, होटल आरडीएक्स और रंका रोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में जांच की गई। छापेमारी के दौरान इन होटलों से आपत्तिजनक स्थिति में कुल 14 कपल पकड़े गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कार्रवाई की, जिसमें कुछ लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, कुछ कपल्स को आपसी सहमति के आधार पर थाने में बॉन्ड भरवाकर शादी करने की अनुमति दी गई।
थाने से अनुमति मिलते ही कुछ जोड़ों ने बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के सड़क को ही मंडप मानकर शादी रचा ली। लड़कों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें सात जन्मों तक पत्नी मान लिया। इस दौरान न कोई मंडप था, न पंडित और न ही कोई डीजे—फिर भी यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा। लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने एक सकारात्मक संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *