टाटानगर में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर 3 मवेशियों की मौत

Spread the love

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन से बादाम पहाड़ मार्ग पर जा रही खाली कोच वाली ट्रेन की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना बुधवार को सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास दिन में 11 बजे की है। ट्रेन से मवेशियों की मौत के बाद रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारी के माध्यम लाइन से मवेशियों के शव को हटवाया। इसके बाद टाटानगर हल्दीपोखर लाइन में ट्रेनों का आवागमन सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *