सेवा ही लक्ष्य द्वारा जरूरतमंद परिवार को सहायता प्रदान

Spread the love

जमशेदपुर (परसुडीह): सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा मानवीय पहल करते हुए परसुडीह बगानटोला निवासी स्वर्गीय गुरुबारी मुंडा जी के परिवार को सहायता प्रदान की गई। कुछ दिन पूर्व उनके निधन की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से संस्था को प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही आज संस्था के सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार को कच्चा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि “सेवा ही लक्ष्य का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। आगे भी संस्था इसी प्रकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहेगी।”
इस कार्यक्रम में मनोज दास, निनटु, गौरव घोष एवं राजु दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *