साकची में चापड़ से हमला, सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल

Spread the love

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अग्रवाल बुक स्टोर के समीप एक सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शुभम नामक युवक ने पुरानी दुश्मनी के चलते सब्जी विक्रेता पर अचानक वार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक घटना की वजह बना।
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *